राजनांदगांव। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा 4 एवं 5 अप्रैल 2025 को भारत मंडपम नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है। स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव की कक्षा 11वीं की छात्रा चंचल सहारे का चयन हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कुल 30 विद्यार्थी चयनित हुए है। स्टार्टअप महाकुंभ 2025 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उभरते एवं स्थापित जनजातीय उद्यमियों को अपने नवाचार और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है। स्टार्टअप महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए चयनित होने पर छात्रा चंचल सहारे को प्राचार्य, शिक्षकों एवं शाला परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…