राजनांदगांव। शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत राहत देने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल में किया जाना आवश्यक है। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय ने बताया कि खरीफ वर्ष 2024 में एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबे में संशोधन कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। कृषकों की मांग अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफारवर्ड व पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन सहित अन्य कार्य के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक अतिरिक्त समय दिया गया है। किसानों से पोर्टल में राजस्व ग्राम वनाधिकार पट्टा, वनग्राम एवं असर्वेक्षित ग्राम तथा संस्थागत, रेगहा, बटाईदार, लीज, डुबान क्षेत्र के कृषकों को कैरीफारवर्ड व पंजीयन करने की अपील की गई है।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…