छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए निकली भर्ती, सैलरी प्रतिमाह 15 हजार रूपए

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को दिव्यांगजनो के लिए प्लेसमेंट कैंप को आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में नया रायपुर में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय बीपीओ कंपनी स्क्वेयर बिजनेस सर्विस लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्पाेर्ट एक्जीक्यूटिव के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्लेसमेंट में अस्थिबाधित दिव्यांगजन 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में उपस्थित हो सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों 12वी उत्तीर्ण अंकसूची, स्नातक या स्नातकोत्तर अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

इस प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ राज्य के 18 से 40 वर्ष के कम से कम 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संचार कुशलता एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान रखने वाले अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए 10500 से 15000 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इन पदों का कार्यस्थल सीबीडी नया रायपुर होगा। इन पदों के चयन में अनुभवी को प्राथमिकता दी जायेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

कैलाश सारंग जयंती पर सेवा दिवस का आयोजन, विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

कैलाश सारंग जयंती पर सेवा दिवस का आयोजन, विश्वास सारंग ने बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

भोपाल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद ब्रह्मलीन  कैलाश सारंग जी…

21 minutes ago
आईटीआई प्रवेश अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश, हर प्रशिक्षणार्थी को रोजगार से जोड़ने पर जोर

आईटीआई प्रवेश अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश, हर प्रशिक्षणार्थी को रोजगार से जोड़ने पर जोर

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  गौतम टेटवाल ने प्रदेश के सभी…

31 minutes ago
जनजातीय छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक

जनजातीय छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक

जनजातीय छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक रक्षा सखी अभियान…

35 minutes ago
सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…

1 hour ago
भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…

1 hour ago
आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

2 hours ago