राजनांदगांव : एक वर्ष के लंबे प्रयास व इंतजार के बाद मुक्तिधाम उन्नयन के लिए अब मिला फंड…

अंबागढ़ चौकी , नगर में शिवनाथ नदी के तट पर स्थित मुक्तिधाम की तस्वीर अब जल्द ही बदलते हुए नजर आएगी। वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। अध्यक्ष निधि से मुक्तिधाम का रंग-रोगन, पेयजल तथा बैठक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। अब राज्य शहरी विकास अभिकरण छग ने मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 25 लाख की मंजूरी दी है। जिससे अब शिवनाथ मुक्तिधाम का सुधार होगा।

एक वर्ष के लंबे प्रयास व इंतजार के बाद राज्य शहरी विकास अभिकरण ने मुक्तिधाम के विकास के लिए नगर के शिवनाथ नदी तट पर स्थित वार्ड 14 के मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 2 मार्च को 25 लाख की मंजूरी दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि पहले निकाय की ओर से नगर के मुक्तिधाम के विकास के लिए दो करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा निकाय की केटेगरी व रकबा के आधार पर ही विकास राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया तो फिर नगर पंचायत की ओर से 39 लाख का प्रस्ताव भेजा गया। अभिकरण ने दो चरणों में कार्य के लिए 25 लाख की मंजूरी दी है।

कान्हे, मेरेगंाव व अन्य मुक्तिधाम के लिए भी भेजा गया है प्रस्ताव नगरीय निकाय क्षेत्र में शिवनाथ मुक्तिधाम के अलावा वार्ड एक व दो मेरेगांव तथा वार्ड 6 व 7 कान्हे नगर में स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए भी नपं अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा कृष्ण कुंज पांगरी मार्ग में एसएलआरएम सेंटर के पीछे स्थित हिंदू मुक्तिधाम में आहाता निर्माण, पेयजल सुविधा तथा अन्य विकास कार्य के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर में स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान व ईसाई कब्रिस्तान में भी वि​िभन्न सुविधाओं के लिए सीएम व डिप्टी सीएम विभागीय मंत्री को प्रस्ताव देते हुए राशि स्वीकृति देने की मांग की गई है।

नगर के शिवनाथ मुक्तिधाम के उन्नयन का कार्य 2019 के बाद रूका हुआ था। नपं अध्यक्ष ने अपने पहले कार्यकाल में वर्ष 2017 में 50 लाख की लागत व अध्यक्ष निधि से इस मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल, गेट, शव दाह संस्कार के लिए शेड बनवाया था। इसके बाद यहां पर पिछले पांच वर्ष से कोई कार्य नहीं हुआ। इससे नागरिकों में काफी आक्रोश था। नागरिकों की ओर से लगातार मुक्तिधाम के उन्नयन व विकास के लिए मांग की जा रही थी। अब इधर मानिकपुरी के पुनः नगर के सरकार में आने के बाद दोबारा मुक्तिधाम के विकास के लिए राज्य शहरी विकास अभिकरण ने 25 लाख की मंजूरी दी है। इससे नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। नपं अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने मुक्तिधाम विकास के लिए सौगात देने पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव व सूडा के अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया है।

वेटिंग हॉल का शेड जर्जर हो चुका है, परेशानी बढ़ी शिवनाथ मुक्तिधाम ही नगर के सभी मुक्तिधाम समस्याओं से घिरे हुए हैं। शिवनाथ मुक्तिधाम में आहाता का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। आहाता से सुरक्षित नहीं होने से यहां पर मवेशी घुस आते हैं। जिससे मुक्तिधाम में रोपे गए पौधे नष्ट हो जा रहे हैं। वहीं इस मुक्तिधाम में वेटिंग हाल का शेड जर्जर होकर टूट-फूट व उड़ गया है। मुक्तिधाम में दाह संस्कार के लिए शेड की संख्या भी बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके अलावा मेरेगांव व कान्हे मुक्तिधाम में भी आहाता निर्माण व सुविधाओं के विकास की मांग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

 बिलासपुर  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया…

17 minutes ago
बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में…

23 minutes ago
एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वचालित दस्तावेज़ खोज…

37 minutes ago
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

जगदलपुर. जगदलपुर इन दिनों सिर्फ संस्कृति नहीं, खेल की ऊर्जा से भी सराबोर नजर आ…

58 minutes ago
MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ…

1 hour ago
CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…

1 hour ago