CM साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को राष्ट्रीय मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर बधाई दी

मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री  साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से  शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल रायपुर के छात्रों ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री  साय ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आपकी इस उपलब्धि से न केवल आपके विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय और एक बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर स्कूल के संचालक  सिद्धार्थ सिंह, कमांडेंट (सेवानिवृत्त) कर्नल  आर.के. वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर के सैनिक स्कूल भाग लेते हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, रायपुर ने इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

यह प्रतियोगिता जिला स्तर से प्रारंभ होकर राज्य स्तरीय, जोन स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है।छत्तीसगढ़ दक्षिण जोन का हिस्सा है, जिसमें केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के सैनिक स्कूल शामिल होते हैं।

Admin

Recent Posts

CG : MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला फ्रॉड गिरफ्तार …

CG : MLA पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला फ्रॉड गिरफ्तार …

रायपुर। भाजपा उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को ठगने वाला ठग गिरफ्तार हो गया है, ठग…

5 minutes ago
CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

CG : कुशालपुर में गैंगवार, स्कॉर्पियो और बाइक सवार युवक टूट पड़े एक-दूसरे पर …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर बीच सड़क पर गैंगवार की घटना सामने आई…

17 minutes ago
CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह…

35 minutes ago
CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

CG : गरियाबंद के होटल में महिला की हत्या

गरियाबंद . जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों…

37 minutes ago
CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

CG : निलंबन पर सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं हेडमास्टर

बिलासपुर । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक ने सीधे…

41 minutes ago
IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

IFS अरूण पांडे होंगे नए PCCF, व्ही. श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर. राज्य शासन ने 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार…

44 minutes ago