राजनांदगांव : एग्रीस्टेक पोर्टल में कृषक जोड़ो अभियान के तहत कृषकों का किया जा रहा पंजीयन

– कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त
– घर-घर जाकर पंजीयन के लिए छूटे हुए कृषकों को किया जा रहा जागरूक

राजनांदगांव। जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का पंजीयन कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में किसानों के पंजीयन के लिए कृषक जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कृषि विभाग को सक्रियता के साथ कृषक पंजीयन कराने के लिए निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है।

कृषि विभाग द्वारा जिले में पंजीकृत 127107 कृषकों में से 104684 कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल फार्मर रजिस्ट्री कराया जा चुका है। शेष 22423 कृषकों का 14 अगस्त 2024 तक शिविरों के माध्यम से पंजीयन कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा घर-घर जाकर पंजीयन के लिए छूटे हुए कृषकों का चिन्हांकन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत एवं सहकारी समिति में शिविर का आयोजन कर चिन्हांकित कृषकों का पंजीयन कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत के माध्यम से कृषकों को पंजीयन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत कृषक पंजीयन के लिए कृषक जोड़ो अभियान के तहत लगातार कृषकों का पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जा रहा है और पाम्प्लेट, पोस्टर के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग की टीम ग्राम लालूटोला, नवागांव, रीवागहन, टाकुरटोला, भेजराटोला, किरगी ब सहित विभिन्न ग्रामों में लगातार दौरा कर रही है और कृषकों की समस्या का समाधान कर रही है। किसानों के पंजीयन के संबंध में आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं से अवगत करा रहे है।

उल्लेखनीय है कि एग्रीस्टेक पोर्टल फॉर्मर रजिस्ट्री के तहत वेबसाईट www.cgfr.agristack.gov.in एवं मोबाईल एप्लीकेशन Farmer Registry Cg के माध्यम से किसान अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

1 minute ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

2 minutes ago
CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन…

9 minutes ago
Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा, 50 फीट नीचे गिरा क्रेन का केबिन; ऑपरेटर गंभीर घायल

Bhilai Steel Plant में बड़ा हादसा, 50 फीट नीचे गिरा क्रेन का केबिन; ऑपरेटर गंभीर घायल

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो…

14 minutes ago
खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

53 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

1 hour ago