राजनांदगांव : एनसीसी कैंप की सभी प्रतियोगिता में टीम डी के कैडेट्स को पहला स्थान …
राजनांदगांव l संस्कार सिटी इंटर नेशनल स्कूल में लगे एनसीसी एटीसी 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का बुधवार रात समापन किया गया। एनसीसी कैंप में टग ऑफ वार, रनिंग, रिले रेस, डिबेट, वॉली बॉल फायरिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी तरह की स्पर्धा में दमखम दिखाने वाली टीम बी के एनसीसी कैडेट्स ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम बी को दूसरा, टीम ए को तीसरा और टीम सी के कैडेट्स ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को समापन अवसर पर सम्मानित किया गया।
संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित एटीसी-123 एनसीसी कैंप का समापन 13 मई की देर शाम संपन्न हुआ। 5 से 14 मई तक चले इस कैंप में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और कंपनियों को पुरस्कृत किया गया। कैंप में ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और नेतृत्व क्षमता से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए।
खेलों में सर्वाधिक 62 अंकों के साथ रहा ग्रुप डी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के जरिए कैडेट्स की प्रतिभाओं को भी मंच मिला। समापन समारोह में अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ग्रुप डी ने 62 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। टीम बी 58 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही। टीम ए को 56 अंकों के साथ तीसरे और टीम सी 50 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, 1.6 किलोमीटर दौड़, रिले रेस, वाद-विवाद शामिल थे।
देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश समापन समारोह में कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कैंप युवाओं को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फायरिंग प्रतियोगिता और वाद-विवाद में प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। रस्साकशी, 1.6 किमी दौड़, 50 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल स्पर्धा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही।समापन रंगारंग हुआ।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…