छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीईटी प्रवेश परीक्षा: 460 में से 361 परीक्षार्थी हुए शामिल …

राजनांदगांव l जिले में आज प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, नकल रहित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा का समुचित संचालन किया गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रही। जिले में परीक्षा के लिए कुल 460 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 361 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जहाँ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की गई थीं।

परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान सघन पहचान सत्यापन प्रक्रिया अपनाई गई। निर्धारित समयानुसार केंद्रों के द्वार बंद कर दिए गए तथा परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित ढंग से कक्षों तक पहुँचाया गया। परीक्षा केंद्रों में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पूरे परीक्षा संचालन के दौरान पर्यवेक्षक दल, उड़नदस्ता (एफएसटी) टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की गई। सभी केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सुविधाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई, जिसकी सराहना विभिन्न स्तरों पर की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago