राजनांदगांव , टेड़ेसरा के एवीएम रियल स्टेट एंड एलाइड लिमिटेड कंपनी की जमीन कुर्क की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन ने आदेश पारित कर दिया है। ग्राम टेड़ेसरा स्थित 0.024 हेक्टेयर भूमि का अंतरिम कुर्की आदेश निवेशकों के हित में पारित किया गया है। गत दिनों इसे लेकर एवीएम रियल स्टेट एंड एलाइड लिमिटेड के विरुद्ध धरना प्रदर्शन टेड़ेसरा चौक में किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले में निवेशकों के हितों का ध्यान रखते हुए कुर्की के आदेश पारित किए हैं। इस कंपनी में दोगुना पैसा देने की बात कह कर रकम जमा की गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से लगातार पैसा वापसी की गुहार लगाई जा रही है, लेकिन आज तक रकम वापस नहीं की गई। । चेयरमैन के ऊपर एफआईआर करने एवं पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई गई थी। समर्थन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें 15 दिनों के भीतर कार्रवाई करने एवं संपत्ति बंधक करने कहा गया था। मामले में गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन ने कुर्की के आदेश पारित किए।
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…
कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…
भोपाल राज्य पुलिस सेवा के आठ (1997 बैच के एक और 1998 बैच के सात)…
बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…