राजनांदगांव : एसपी ने घुमका क्षेत्र का किया निरीक्षण…
राजनांदगांव | घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को एसपी अंकिता शर्मा ने नगर पंचायत क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी शर्मा ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा इंतजामों, पहुंच मार्गों और संचार व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने क्षेत्र के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए स्ट्रॉन्ग रूम की भी समीक्षा की गई। एसपी शर्मा ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देशित किया कि वे चुनाव के दौरान पूरी निष्पक्षता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
भोपाल. वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में जारी भारी उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार…
भोपाल. भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले 19वें दिन एक नये किरदार की एंट्री…
रायपुर. डोंगरगढ़. शिक्षा के मंदिर में ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे मामले को…
जबलपुर. आधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी इलाके में रविवार को मतांतरण की सूचना मिलने पर…
महासमुन्द. जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक श्री रतिराम पटेल ने…
सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…