राजनांदगांव : टोकन ऐप से परेशान किसान, हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें — खरीदी प्रभावित होने के आसार

प्रशासन कर रहा जुगाड़, फिर भी खरीदी प्रभावित होने के आसार

राजनांदगांव . धान खरीदी से पहले ही किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस बार पुराने टोकन ऐप को अपग्रेड कर ‘तुंहर टोकन मोबाइल ऐप’ के रूप में लॉन्च किया गया है, लेकिन नया ऐप किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। टोकन लेने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि तकनीक से अनजान और कम पढ़े-लिखे किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे।

उधर, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। शासन ने प्राधिकृत अधिकारियों, नोडल अफसरों, सचिवों, पटवारियों और राजस्व अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। कंप्यूटर जानकार युवाओं की अस्थायी भर्ती की तैयारी भी चल रही है, लेकिन इसके बावजूद धान खरीदी प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

उठाव और सूखत के लिए कौन होगा जिम्मेदार
अधिकारियों की चिंता यह भी है कि हड़ताल के बीच खरीदी तो किसी तरह हो जाएगी, लेकिन उठाव और सूखत के बिल किसके नाम पर फाड़े जाएंगे, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। इधर, शासन ने नियम तय किया है कि धान खरीदी केंद्र की 70 प्रतिशत क्षमता मोबाइल ऐप से टोकन के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि बाकी 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर मिलेंगे। इनमें लघु व सीमांत किसानों को 80प्रतिशत प्राथमिकता दी जाएगी।

पहले दिन खरीदी की औपचारिकता होगी
15 नवंबर से खरीदी शुरू होने जा रही है, पर तैयारी अब भी अधूरी है। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन खरीदी सिर्फ औपचारिकता होगी, क्योंकि कई केंद्रों में साफ-सफाई और तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हैं। प्रशासन ‘एप और व्यवस्था’ दोनों को संभालने में पसीना-पसीना है, और किसान सवाल पूछ रहे हैं- ‘धान बेचें या ऐप चलाना सीखें?

kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

46 minutes ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

1 hour ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

1 hour ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

1 hour ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

2 hours ago