छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ओडिशा से बिना दस्तावेज ला रहे 197 बैग खाद जब्त…

राजनांदगांव| जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ओडिशा से बिना वैध दस्तावेजों के लाए जा रहे खाद से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 197 बैग खाद पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। उर्वरकों के वितरण और भंडारण की निगरानी के दौरान राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम परसबोड़ में खड़े ट्रक क्रमांक ओडी-17 एस-7676 की जांच की गई।

जांच के दौरान ट्रक में 37 बैग बायो पोटाश और 160 बैग ग्रो सुपर दानेदार सहित कुल 197 बैग खाद पाए गए। टीम को मौके पर खाद परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन चालक ने बताया कि खाद की खेप ओडिशा के संबलपुर से लाई गई थी और इसे राजनांदगांव में उतारा जाना था। दस्तावेजों के अभाव में कृषि विभाग ने ट्रक और खाद की खेप को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद सोमनी थाने के सुपुर्द किया गया।

kgnews

Recent Posts

शराब की ओवररेटिंग पर सरकार सख्त, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस जारी

शराब की ओवररेटिंग पर सरकार सख्त, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की…

16 minutes ago
CG : मारुति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर, आईटीआई कोनी में 12 जून को कैंपस प्लेसमेंट

CG : मारुति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर, आईटीआई कोनी में 12 जून को कैंपस प्लेसमेंट

बिलासपुर, जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध…

18 minutes ago
मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे…

22 minutes ago
CG : लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत …

CG : लोकेर जलाशय योजना के कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना…

30 minutes ago
CG : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन …

CG : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन …

रायगढ़। आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में…

33 minutes ago