छत्तीसगढ़

CG : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस : बच्चों के हाथों में औजार नहीं, शिक्षा, संस्कार और सपनों की उड़ान होनी चाहिए : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है, जो उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के अवसरों को छीन लेता है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके हाथों में किताबें, खेल और रचनात्मक अवसर होने चाहिए, न कि श्रम का बोझ। किसी भी बच्चे से मजदूरी कराना उसके सपनों और संभावनाओं को सीमित करने के समान है। बाल श्रम केवल सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है।


    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।


    राजवाड़े ने नागरिकों से आह्वान किया कि यदि किसी बच्चे से अवैध रूप से कार्य कराया जा रहा हो, उसे शिक्षा से वंचित रखा जा रहा हो अथवा उसके साथ किसी प्रकार का शोषण या दुर्व्यवहार हो रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला एवं बाल विकास विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।


    उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील और जागरूक समाज ही बच्चों को सुरक्षित बचपन और उज्ज्वल भविष्य दे सकता है। आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि किसी भी बच्चे का बचपन श्रम में नहीं, बल्कि शिक्षा, सुरक्षा और अवसरों के साथ विकसित हो, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

kgnews

Recent Posts

CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

रायपुर । केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर…

13 minutes ago
CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में एक दर्दनाक हादसे में 13…

16 minutes ago
CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने…

25 minutes ago
CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

CG : आकाशीय बिजली का कहर: मनरेगा कार्यस्थल पर दो मजदूरों की मौत, पांच घायल …

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने…

28 minutes ago
CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

CG : देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ …

रायगढ़। चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान…

31 minutes ago
दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव पड़ा भारी, SI लाइन अटैच, ASP को जांच सौंपी गई

दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव पड़ा भारी, SI लाइन अटैच, ASP को जांच सौंपी गई

बिलासपुर. 7 वर्षीय दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल…

34 minutes ago