राजनांदगांव ओवरब्रिज पर एक ट्रक में खराबी आने के कारण फिर से लंबा जाम लग गया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को महावीर चौक से चिखली की तरफ जा रहे ट्रक में खराबी आई थी उसकी मरम्मत के दौरान ओवरब्रिज वन वे हो गया। दोनों दिशा से आने-जाने वाले वाहन आमने-सामने होने से यहां जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने के बाद जाम को क्लियर किया जा सका। ट्रक की मरम्मत होने के बाद ओवरब्रिज से आवाजाही शुरू हो सकी। अंडरब्रिज का निर्माण होने के कारण ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा हुआ है। यहां आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। पटरी पार के स्कूली बच्चे आवाजाही करने ओवरब्रिज का उपयोग करते है और खैरागढ़ की दिशा में 24 घंटे वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। सालभर में यहां दर्जनभर से अधिक बार जाम लग चुका है वहीं आए दिन हादसों में लोगों को चोटें आ रही है। अंडरब्रिज के निर्माण की गति धीमी होने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है। खासकर सुबह 10 से 12 बजे एवं शाम को 5 से 8 बजे के बीच यहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…