छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने कहा- सोलर लगाइए, बिजली बिल घटाइए…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ विकासखंड के बेलगांव, कलकसा, मुसराकला और कुर्रूभांट गांवों का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बुधवार को दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वे बेलगांव और मुसराकला में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की सूर्यसभा में शामिल हुए और ग्रामीणों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा अपनाने से बिजली का खर्च कम होगा और भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

बेलगांव में कलेक्टर ने ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आसपास के नालों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। बरगद के पेड़ के नीचे आयोजित सूर्यसभा में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क परिवहन सुविधा के लिए पास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलकसा स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण कर जल्द संचालन शुरू कराने को कहा। यहां बंद पड़ी मसाला मशीन महिला स्वसहायता समूह को सौंपकर उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

पीनट बटर यूनिट और बर्तन निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया तथा महिला समूहों की आय बढ़ाने के उपायों की समीक्षा की। परिसर में पौधरोपण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर कुर्रूभांट पहुंचे, जहां उन्होंने ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी के छिड़काव का प्रदर्शन देखा। उन्होंने किसानों से कहा कि ड्रोन तकनीक अपनाने से कम समय में अधिक क्षेत्र में छिड़काव संभव है और लागत में भी कमी आती है।

तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए पौधरोपण, उद्यान, झूला और मॉर्निंग वॉक के लिए सीसी रोड विकसित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम विश्वास कुमार, जनपद पंचायत सीईओ भगवती साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सोलर पैनल लगा चुके हैं मुसराकला में 39 घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। लाभार्थी अंजू अग्रवाल ने बताया कि पहले हर महीने करीब तीन हजार रुपए का बिजली बिल आता था, जो अब पूरी तरह शून्य हो गया है। कलेक्टर ने इसे योजना का सकारात्मक परिणाम बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी योजना अपनाने की अपील की। मुसराकला में ही उन्होंने फिकल स्लज प्लांट को जल्द शुरू करने, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की सेवाओं की समीक्षा करने तथा दिव्यांग हितग्राही जयराम यादव को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

4 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

4 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

4 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

4 hours ago