छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

– 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिशु मातृत्व भवन जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण सत्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए विटामिन ए एवं आईएफए का सिरप पिलाने पालकों से अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों के रोग रतौधी और कुपोषण से बचाव होता है। शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले में बच्चों को मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र कर आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूपीत कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, आरएमएनसीएच ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली में सुशासन तिहार के दौरान बड़ा खुलासा, पंचायत सचिव ‘बैकडोर’ से बना कर्मचारी!

मुंगेली. छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत नगर पंचायत जरहागांव में आयोजित शिविर में…

17 minutes ago
जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन को है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण में मध्यप्रदेश के अग्रणी होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दर्शन और मार्गदर्शन…

25 minutes ago
कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का परिवार

कच्चे घर की चिंता से मिली मुक्ति, अब चैन की नींद सोएगा चमन लाल का…

26 minutes ago
CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

42 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

55 minutes ago