छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जहां वर्कलोड ज्यादा वहां लगेगी ड्यूटी…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विक्रम पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने तीन अफसरों की कमेटी बनाई गई है। इसमें पूर्व सीएमएचओ अशोक बंसोड़, डॉ. अल्पना लुनिया, डीपीएम संदीप ताम्रकार को जांच अधिकारी बनाया गया है। कमेटी दोनों पक्षों का बयान लेगी, सीसी टीवी फुटेज देखेगी तब रिपोर्ट सौंपने की जानकारी दी गई है। एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विक्रम बैद पर संघ के आरोप, डॉ. विक्रम बैद के द्वारा एसएनसीयू में ड्यूटी को लेकर सौंपे पत्र के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एसएनसीयू वार्ड प्रभारी डॉ. विक्रम बैद के खिलाफ स्टाफ नर्सेज से दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना को लेकर सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद को शिकायत ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद डॉ. विक्रम बैद ने सिविल सर्जन को एक पत्र सौंप कर एसएनसीयू में गाइड लाइन अनुसार 12 स्टाफ नर्सेज की जरूरत बताई थी जहां पर वर्तमान में 18 कार्यरत है। शेष को अन्य वार्डों में समायोजित करने की मांग की है।

डॉ. विक्रम बैद ने पत्र लिख कर एसएनसीयू वार्ड में स्टाफ नर्सेज की नाइट ड्यूटी लगाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि एसएनसीयू में 15 स्टाफ नर्सेज कार्यरत है, 3 स्टाफ लंबे समय से अवकाश में है। वर्तमान में एएनसी और पीएनसी मदर नहीं होने के कारण नाइट ड्यूटी नहीं की जाती। ऐसे में एसएनसीयू का कार्य प्रभावित होता है। इस कारण स्टाफ नर्सेज को नाइट ड्यूटी कराने की मांग की गई है।

kgnews

Recent Posts

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

धान छोड़ मूंगफली की खेती अपनाकर किसानों की बढ़ी आमदनी

रायपुर राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में…

29 minutes ago
कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

49 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

59 minutes ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

1 hour ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

2 hours ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

2 hours ago