छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए सभी एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर

– कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
– कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
– सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए
– ध्वनि प्रदूषण पर करें कार्रवाई
–  शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान करने की आवश्यकता

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए सभी एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करने के लिए कहा जहां समान्यत: विभिन्न मुद्दों पर जनसामान्य में तनाव व रोष की स्थिति होती है तथा ज्यादातर धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसी स्थिति बनती हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नागरिकों से चर्चा करते हुए ऐसी स्थिति का समाधान करें। एसडीएम एवं एसडीओपी सजग एवं सर्तक रहकर आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को हेलमेट पहनने एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंंने जिले में अपराध की रोकथाम, की गई कार्रवाई एवं भविष्य की रणनीति के संबंध में चर्चा की। जिले में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई, धरना प्रदर्शन, रैली, जूलूस, हिट एवं रन के प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शराब की अवैध बिक्री तथा अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु उच्च न्यायालय एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगे भी ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान करने की आवश्यकता है। शहर में भारी वाहन का लोड नहीं होना चाहिए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यातायात व्यवस्था, पुलिसिंग, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध खनिज उत्खनन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन चक्काजाम एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर सभी अधिकारी आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस इशु अग्रवाल सहित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग में 4 साल की देरी से तैयार हुई यूनिवर्सिटी बिल्डिंग, अब लोकार्पण का इंतजार

दुर्ग. तय तिथि से 4 साल विलंब से बने यूनिवर्सिटी भवन के लोकार्पण के लिए…

32 minutes ago
दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 दतिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासन सक्रिय रैली,…

39 minutes ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन, एबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर  महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन…

59 minutes ago
उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा

विधानसभा उप निर्वाचन दतिया उप निर्वाचन का कार्य निष्पक्षता व गंभीरता के साथ करें :…

1 hour ago
CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

CG में बारिश थमते ही खेती पर असर, बोवनी और रोपाई का काम हुआ प्रभावित

राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…

2 hours ago