छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : किराएदारों की जानकारी छिपाने पर होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव , कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जिले में अवैध प्रवासियों की धरपकड़, पहचान और रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत मकान मालिकों, दुकानदारों व फैक्ट्री संचालकों को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं।

पुलिस ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए निर्देश जारी किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों पर सीधी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नए या पुराने किरायेदारों की जानकारी पुलिस को देना मकान मालिकों की कानूनी बाध्यता है। मकान मालिकों अपने अपने किराएदारों की सूचना सात दिन के भीतर अपने क्षेत्र के थानों में देने कहा है। ऐसा नहीं करने वालों पर छत्तीसगढ़ रेंट कंट्रोल अधिनियम, 2011 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फेरीवालों और फल विक्रेताओं का होगा रजिस्ट्रेशन: बाहर से आकर जिले में घूम-घूमकर व्यवसाय करने वाले फेरीवालों, फल-सब्जी विक्रेताओं और अस्थायी दुकानदारों पर भी पुलिस नजर रख रही है। ऐसे सभी बाहरी व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी थाने में जाकर मुसाफिरी रजिस्टर में अपना नाम, पता और पहचान दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

इनको भी देनी होगी आवश्यक जानकारी पुलिस ने जिले के सभी उद्योगों, फैक्ट्रियों, प्लांट, होटल, ढाबों और दुकानों के लिए भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं। संचालकों को निर्देश जारी किए गए है कि अगर जिले या राज्य के बाहर का कोई मजदूर या कर्मचारी काम कर रहा है, तो उसकी सूची संबंधित थाने में जमा करनी होगी। लापरवाही बरतने पर प्रतिष्ठान संचालक को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

7 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

8 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

8 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

8 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

9 hours ago