छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : किराना दुकान का शटर उखाड़कर 200 नग तेल टीन ले उड़े चोर

राजनांदगांव  जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनी में किराना के एक थोक दुकान का शटर उखाड़कर वहां रखे अलग-अलग कंपनियों के 200 नग तेल टीन चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सिंगारपुर निवासी प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि गराम अर्जुनी में वह अपने पार्टनर मिथलेश सोनकर के साथ पार्टनर शिप मे माय ट्रेडर्स नाम से किराना कि होलसेल दुकान चलाते है । दुकान के आधे हिस्से मे निर्माण कार्य चल रहा है । 2 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर को उखाड़ कर अंदर रखे 200 नग विभिन्न कंपनी के तेल टीन की चोरी कर फरार हो गए हैं। चोरी हुए तेल टीन की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि दुकान मुख्य मार्ग में है और चोरों द्वारा बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मुख्य मार्ग के दुकान से हुई चोरी की घटना से डोंगरगांव पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

36 minutes ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

46 minutes ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

1 hour ago
सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

2 hours ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

2 hours ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

3 hours ago