राजनांदगांव जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अर्जुनी में किराना के एक थोक दुकान का शटर उखाड़कर वहां रखे अलग-अलग कंपनियों के 200 नग तेल टीन चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सिंगारपुर निवासी प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि गराम अर्जुनी में वह अपने पार्टनर मिथलेश सोनकर के साथ पार्टनर शिप मे माय ट्रेडर्स नाम से किराना कि होलसेल दुकान चलाते है । दुकान के आधे हिस्से मे निर्माण कार्य चल रहा है । 2 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर को उखाड़ कर अंदर रखे 200 नग विभिन्न कंपनी के तेल टीन की चोरी कर फरार हो गए हैं। चोरी हुए तेल टीन की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि दुकान मुख्य मार्ग में है और चोरों द्वारा बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मुख्य मार्ग के दुकान से हुई चोरी की घटना से डोंगरगांव पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
रबी और खरीफ की फसलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल…
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए…
बस्तर. बस्तर संभाग में मानसून की सुस्ती अब किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गई…
एमसीबी/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम…
एमसीबी/ कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम…
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों…