cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरडीह में किराने की दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार के सामानों की चोरी कर ली गई। घटना शनिवार- रविवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहन लाल अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था, सुबह उसने दुकान में लगे सीसी कैमरे को चेक किया तो वह बंद मिला। इसके बाद मोहन लाल दुकान पहुंचा। जहां दुकान का ताला टूटा हुआ था, वहीं सामान बिखरे पड़े थे। अज्ञात आरोपी ने सीसी कैमरे में तोड़फोड़ कर दुकान से करीब 25 हजार के सामानों की चोरी कर ली है। आरोपी सीसी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। पुलिस पतासाजी में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *