राजनांदगांव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के 9095 हितग्राहियों को स्वीक़ृति मिली है। इनमें से 435 हितग्राही मकान बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिनकी स्वीकृ़ति निरस्त करने के लिए शासन को सूची भेजी जाएगी। इन हितग्राहियों की स्वीकृति निरस्त करने से पहले दावा-आपत्ति मंगाई गई है। इसके लिए 5 फरवरी अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति पर सुनवाई नहीं होगी।
