राजनांदगांव : केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयासरत हैं: पवन…

अंबागढ़ चौकी , भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गांव व बस्ती चलो अभियान के तहत विगत दिनों जनसंपर्क व बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अंबागढ़ चौकी के नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, शक्ति केन्द्र नेतृत्व में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल, प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के गुलाब गोस्वामी, मंडल महामंत्री चंदन उपाध्याय मौजूद रहे। भाजपा के संयुक्त कार्यकर्ताओं के साथ गांव के लाभार्थियों से संपर्क कर बैठक की और उन्हें सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया।

पवन गुप्ता ने बताया कि अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। गुलाब गोस्वामी ने कहा इस संपर्क अभियान से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने में सहायता मिल रही है। संपर्क अभियान व बैठक में पार्षद काशी निषाद, सुरेश नेताम, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र साहू, मोहन जैन, ललित, केशव मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

9 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

9 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

9 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

10 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

10 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

10 hours ago