डोंगरगांव| ग्राम पंचायत कोकपुर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक सोना-चांदी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। दुकान संचालक रामानंद पांडे ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मकान मालिक के द्वारा उन्हें चोरी की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर दुकान से लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, जिसमें अंगूठी और कच्चा सोना शामिल है लेकर फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चार संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है।
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…
राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…
बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…
राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…