छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे लू के मरीजों का इलाज करने बने स्पेशल लू वार्ड में रखा गया। मोटी प्लास्टिक से बने बॉथ टब में हवा और ठंडा पानी भरा गया। नवतपा शुरू होने पर भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लू के मरीजों का इलाज करने, उनके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने बॉथ टब की जरूरत पड़ती है। पहले दो बार ऑर्डर करने के बाद बाथ टब नहीं पहुंचे थे। इस दौरान मेडिसिन वार्ड में लू के सामान्य लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

अस्पतालों में लू के मरीजों का इलाज करने बने लू वार्ड वहां बाथ टब, दवा, इंजेक्शन है या नहीं इसकी पड़ताल की थी। 26 मई को लू के मरीजों का इलाज करने अस्पताल में बाथ टब की उपलब्धता पर प्रमुखता से न्यूज प्रकाशित की थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में बॉथ टब में हवा और पानी भर कर उसे वहां बने 6 बेड के लू वार्ड में रखा गया। अब जिला अस्पताल में इसका इंतजाम किया गया। दोनों अस्पतालों में लू लगने की दूसरी स्टेज हीट स्ट्रोक के मरीजों का इलाज करने पर्याप्त इंतजाम होने का दावा किया गया है।

भीषण गर्मी में लू के मरीजों का इलाज करने उपयोगी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया लू की दूसरी स्टेज हिट स्ट्रोक जानलेवा होती है। इसमें मरीजों की जान बचाने इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अब तक लू लगने की पहली स्टेज एग्जार्शन के मरीज ही पहुंचे। नवतपा में भीषण गर्मी पड़ने से लू के मरीज बढ़ने की आशंका को देख यह इंतजाम किया गया है। बॉथ टब मंगा लिया गया, दवा एवं इंजेक्शन पर्याप्त है। कुलर, पंखों को पहले से दुरूस्त किया जा चुका है। जहां जरूरत है और मांग आई वहां भी पंखे, कूलर्स लगा दिए गए है।

kgnews

Recent Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…

49 minutes ago
रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर की डॉ. पल्लवी दुबे का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में AIR-1 हासिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…

52 minutes ago
CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

CG : पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार…

भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…

1 hour ago
CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

1 hour ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

1 hour ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

1 hour ago