छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कोलाटोला ’पेंदाकोड़ो’ निवासी लोमेश मण्डावी के नायब तहसीलदार के पद में चयन होने पर वनांचल में हर्ष व्याप्त

प्रथम प्रयास में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव । नव गठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के वनांचल के ग्राम कोलाटोला ’पेंदाकोड़ो’ निवासी लोमेश मण्डावी के अभी हाल में ही छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर संपूर्ण वनाचंल में हर्ष व्याप्त है। विदित हो कि लोमेश मण्डावी अपने प्रथम प्रयास में ही 22 साल की उम्र में इस पद पर चयनित हुए हैं। लोमेश मण्डावी के पिता विनोद मण्डावी वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकादाह विकासखण्ड मोहला में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। उल्लेखनीय है कि आस से कुछ वर्ष पहले तक ग्राम टोला की पहचान वनांचल के दुर्गम, अत्यंत पिछड़ा एवं पहंुचविहीन गांव के रूप में था। आज भी ग्राम कोलाटोला घनघोर जंगलों एवं पहाड़ों से घिरा हुआ है। उनके पिता मनोज मण्डावी अपने गांवों में पहले मेट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले तथा शासकीय सेवा में चयनित होने वाले व्यक्ति थे। उनके पिता भी घोर गरीबी और विपरित आर्थिक हालातों का सामना करते हुए बचपने में अपने माता के निधन होेने के उपरांत भी शिक्षा अर्जन कर शिक्षक के पद पर चयनित हुए थे। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए लोमेश मण्डावी ने भी कठिन परिश्रम एवं लगन से आज प्रथम प्रयास में ही इस मुकाम को हासिल किया है। लोमेश मण्डावी ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय में रहकर किया है। इसके पश्चात् उन्होंने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में स्नातक बीए की पढ़ाई सत्र 2021-22 में पूरी करने के पश्चात् राज्य लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुट गए थे। लोमेश मण्डावी प्रथम प्रयास में ही राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुए हैं। उनके इस सफलता पर संपूर्ण वनांचल सहित मोहला-मानपुर जिले में हर्ष व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी माता पूनीता मण्डावी, नाना पंचम परतेती सहित गोण्डवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम, संरक्षक हीरेसिंह घावड़े, सुरेश दुग्गा, गोंविद टेकाम, जगत सलामे, तुकाराम कोर्राम, डीआर आचला, तिलक सोरी, चंद्रेश ठाकुर, तुलसीराम मरकाम, अंगद सलामे, लखन सोरी, कुमार कोरेटी, पुरूषोत्तम मण्डावी, अरविंद गोटे, संत कुमार नेताम, चेतन भुआर्य, मन्ने सिंह मण्डावी, शिव कलामे, जागेश्वरी मण्डावी, भूपेन्द्र मण्डावी पीआर नायक सहित सभी समाज प्रमुखों अंचल के लोगों ने बधाई एवं शुभकमानाएं दी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

7 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago