राजनांदगांव : कौरिनभाठा में संक्रामण बीमारी की शिकायत, महापौर ने किया विजिट

गांव । कौरिनभाठा के राधाकृष्ण मंदिर पास के क्षेत्र में संक्रामक बीमारी पीलिया फैलने की शिकायत पर महापौर यादव ने विजिट कर संबंधित क्षेत्र में पाईप लाईन की जॉच करने, गैंग लगाकर सफाई कराने, क्लोरिन टेबलेट वितरण करने एवं हैल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए।


महापौर यादव ने कौरिनभाठा में पीलिया जैसी संक्रमक बीमारी होने संबंधी जानकारी मिलते ही जल विभाग के उप अभियंता अनुप पाण्डे से संबंधित क्षेत्र के पाईप लाईन की जॉच करने के निर्देश दिए तथा पानी में नियमित रूप से क्लोरिंन की मात्रा चेक करने कहा। उन्होंने कहा कि गंदे पानी आने या पाईप लाईन लिकेज जैसी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करे, ताकि संक्रामक बीमारी न फैले। उन्होंने एमएमयू की टीम को स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। आयुक्त विश्वकर्मा ने भी कौरिनभाठा के अलावा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र जहॉ संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका होती है, वहॉ नियमित रूप से पाईप लाईन चेक करने के अलावा फिल्टर प्लांट में पानी में क्लोरिन की मात्रा नियमित रूप से जॉच करने, एलम एंव अन्य आवश्यक सामाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने के निर्देश दिए।


स्वास्थ्य अमला से महापौर यादव ने कहा कि वार्ड में नियमित रूप से गली, सड़क एवं नाली की सफाई करे, समय समय पर किटनाशक दवाईयो का छिडकाव करे, गड्ढे में भरे पानी की कच्ची नाली खोदकर निकासी कराए तथा क्लोरिन टेबलेट का वितरण करे। उन्होने कहा कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र एवं सघन बस्ती में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, मौसमी एवं संक्रामक बीमारी से बचने समझाईस दी जाए, साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर समुचित साफ सफाई किया जाए।
महापौर के निर्देश पर आज ही कौरिनभाठा में एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा वार्ड में समुचित साफ सफाई एवं दवा का छिडकाव कर क्लोरिन टेबलेट का वितरण किया गया। साथ ही उक्त क्षेत्र के पाईप लाईन की आज निगम के जल विभाग के अमला द्वारा खोद कर जॉच एवं सुधार कार्य किया गया तथा पीएचई विभाग को पानी की सेम्पल की जॉच करने भेजा गया। कल से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हैल्थ कैप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा, निगम टीम के द्वारा निरंतर मानिटरिंग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

5 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

6 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

6 hours ago