राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, किसान सेवक दास ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में बेचा 50 क्विंटल धान

र्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी से किसानों की आर्थिक जरूरतें हो रही पूरी
– विगत वर्ष धान बिक्री की प्राप्त राशि से किसान सेवक दास ने अपनी बेटी का किया विवाह, इस वर्ष करेंगे अपने पुत्र की शादी
– किसान सेवक दास धान खरीदी केन्द्र रामपुर में इलेक्ट्रानिंक तौल मशीन और पारदर्शिता के साथ धान खरीदी से हुए प्रसंन्न

राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, किसान सेवक दास ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में बेचा 50 क्विंटल धान

राजनांदगांव । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम जंगलपुर के किसान सेवक दास साहू धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने ऑनलाईन माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन कटवाया था। जिससे उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई है।

किसान सेवक दास ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र रामपुर में धान खरीदी पूरी पारदर्शिता से किया गया हैं। इलेक्ट्रानिक मशीन से धान खरीदी कार्य तेजी से हो पाया और समय कम लगा है। धान खरीदी में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई है। किसान सेवक ने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक जरूरतें पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किए थे और इस वर्ष अपने पुत्र की शादी करने के लिए सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक-एक दाना खरीद रही है, जिससे किसानों को अच्छा प्रतिफल मिल रहा है। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से किसान जागरूक हो रहे है और किसानों के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

9 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

9 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

9 hours ago