राजनांदगांव , खाद की कमी, कालाबाजारी और उर्वरक वितरण नीति के विरोध में गुरुवार को प्रदेश किसान संघ के बैनर तले किसानों ने जिला कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने यूरिया में 20 प्रतिशत और डीएपी में 40 प्रतिशत कटौती को खेती और उत्पादन के लिए नुकसानदायक बताते हुए सरकार से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की।
धरने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। किसान नेताओं का कहना था कि खरीफ सीजन की शुरुआत में ही खाद संकट गहराने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच सूत्रीय ज्ञापन में किसानों ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने की मांग की।
साथ ही इस वर्ष 3358 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने, वर्ष 2024-25 की अंतर राशि 117 रुपए प्रति क्विंटल तथा वर्ष 2025-26 की अंतर राशि 186 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करने की मांग उठाई। धरने में प्रदेश किसान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, मदन साहू, ईश्वरी नेताम, विनेक मंडावी, चंदू साहू, रमाकांत बंजारे, देवलाल साहू, गैंदलाल साहू, नंदू लोधी, शामरतन, शामसाय सिन्हा, इतवारी बांधव, मनबोधी निषाद, मनीष देवांगन मौजूद रहे।
रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की…
बिलासपुर, जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध…
मध्यप्रदेश समावेशी विकास, नवाचार और जनकल्याण के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर बढ़ रहा आगे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना…
रायगढ़। आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में…