राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अंकूश लोहाटी का मार्गदर्शन

राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अंकूश लोहाटी एमबीबीएस, एमडी, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्डियक डॉक्टर, टेक्सस टेक युनिवर्सिटी का मार्गदर्शन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया जिसमें गायत्री शिक्षण समिति के सचिव गगन लड‍ढा एवं प्राचार्य शैलजा नायर द्वारा इनका स्वागत सम्मान किया गया। डॉ.लाहोटी द्वारा कहा गया कि युवाओं में आजकल अधिकांश: हृदय रोग संबंधी बीमारियाँ देखने को मिल रही है। हम अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाए? उचित खान_पान व संयमित जीवन शैली अति आवश्यक है हम पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता देवें। हमारी थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। हृदय को स्वस्थ व सुरक्षित रखने हेतु किसी भी प्रकार का तनाव न लें, हर परिस्थिति को समझदारी से सुलझाएँ।

शाला की व्याख्याता व मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार आज का युवा वर्ग आवेश में आकर अपने जीवन को दाँव पर लगा देता है इससे हम बचें। स्वस्थ जीवन को पहली प्राथमिकता देवें। तनाव से हमारा हृदय अधिक प्रभावित होता है। छोटी उम्र में ही युवा वर्ग दिल की बीमारियों से ग्रसित हो रहा है, इससे किस प्रकार बचे आदि अनेक महत्वपूर्ण जानकारी डॉ.लोहाटी के द्वारा स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में इनका सम्मान पूज्य गुरूदेव का साहित्य व श्रीफल देकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में शाला के व्याख्याता आशीष सोनवानी, शिक्षक याददास साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजन हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

kgnews

Recent Posts

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

MP में जन्म लेते ही हर बच्चे पर ₹55 हजार का कर्ज! सरकारी योजनाओं से बढ़ा बोझ

भोपाल  एमपी की धरती पर पैदा होने वाले हर बेटा-बेटी पर 55323 रुपए का कर्ज…

28 minutes ago
MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

MP में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी! 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन उपार्जन

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित सीमांत एवं…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

मध्यप्रदेश में शराब दुकानों पर बड़ा एक्शन! ओवर रेटिंग और अवैध अहातों पर चलेगा अभियान

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों और अवैध गतिविधियों…

31 minutes ago
नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

1 hour ago
जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago