राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल

0 शाला के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति

राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री ने कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में अव्वल स्थान बनाया। उक्त प्रतियोगिता अलग-अलग समूहों में आयोजित थी। जिसमें जूनियर ग्रूप में कक्षा 6वीं से 8वीं तक प्रथम स्थान, ग्रूप डांस सब जूनियर ग्रूप में कक्षा 4थीं व कक्षा 5वीं दूसरा स्थान, सोलो डांस जूनियर ग्रूप में प्रांतिका सरकार कक्षा 11वीं से प्रथम स्थान, कक्षा 8वीं से जिनिशा साहू, अनन्या राजपूत, अंशिका तिवारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रज्ञोत्सव सम्मान कक्षा 8वीं से आरव साहू को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सोलो डांस सब जूनियर वर्ग में कक्षा पहली से पूर्विका शर्मा को प्रज्ञोत्सव सम्मान दिया गया। साथ ही कक्षा चौथी से याशी दवे को दूसरा स्थान एवं कक्षा 5वीं से अनन्या वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इंस्टूमेंटल क्लासिक में कक्षा 10वीं से आकृति महोबिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उक्त आयोजन में टीम ने नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। रंग बिरंगे परिधान, भाव भंगिमाएँ और तालबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और निर्णायकों को प्रभावित किया। शाला की व्याख्याता एवं मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य शैलजा नायर ने कहा कि नृत्य केवल कला ही नहीं आत्मा की अभिव्यक्ति है। विद्यार्थियों ने इसे मंच पर जीवंत कर दिखाया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना।

इस स्पर्धा में शाला की समर्पित नृत्य शिक्षिका भारती यादव, संगीत शिक्षक प्रशांत कुशवाहा, दिनेश साहू एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। 

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सह-सचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त जी चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरिश गांधी, रुपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्पोट‍र्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, स्कूल मैनेजर तरनजीत सिंह के टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएँ दी गई।

kgnews

Recent Posts

CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (डीएलएमसी) की बैठक…

47 seconds ago
CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेमेतरा । भारत सरकार…

2 minutes ago
CG : नैनो उर्वरकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार …

CG : नैनो उर्वरकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार …

बिलासपुर । जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सैदा निवासी प्रगतिशील किसान अक्षय कुमार सूर्यवंशी…

3 minutes ago
CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

जनदर्शन में 75 आवेदन प्राप्त हुए बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के…

6 minutes ago
CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

बिलासपुर, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक ने कार्यालय में…

9 minutes ago
CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

बिलासपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…

12 minutes ago