राजनांदगांव : त्रिगुण सादानी बने विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री, प्रांतीय बैठक में दायित्व विस्तार

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की प्रांतीय बैठक 1 से 3 अगस्त तक बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के केंद्रीय मंत्री बसंत रथ व क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र पवार समेत प्रांत स्तर के पदाधिकारी एवं समस्त जिलों के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की दिशा एवं विस्तार को लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिए। संगठन विस्तार के क्रम में विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया। इसी तारतम्य में त्रिगुण सादानी को विश्व हिंदू परिषद राजनांदगांव का जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

प्रांतीय बैठक में अरुण गुप्ता को प्रदेश विधि प्रमुख, अनूप श्रीवास को विभाग मंत्री, तरुण हथेल व योगेश बागड़ी को जिला उपाध्यक्ष, बबीता मिश्रा को मातृशक्ति सह संयोजिका और दुर्गा चौरे को दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू, विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, विभाग सह मंत्री प्रशांत दुबे, विभाग सह संयोजक सुनील सेन, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री अनूप श्रीवास, सामाजिक समरसता प्रमुख शैलेश मेश्राम (बाबाजी), नगर मंत्री नवीन अग्रवाल, त्रिगुण सादानी, मातृशक्ति संयोजिका अंजलि वाडेकर, बबीता मिश्रा, दुर्गा चौरे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाने पर नंदू राम साहू, प्रशांत दुबे, सुनील सेन, बाबाजी बौद्ध, भारत साहू, चंद्रेश जैन, जुगल शर्मा, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, अशोक श्रीवास, निलेश निषाद, हनी गुप्ता, लालमुनाई, लव कुमार मिश्रा, तरुण सादानी, अंकित खंडेलवाल, कुबेर साहू समेत विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही।

kgnews

Recent Posts

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील मुख्य सचिव विकासशील की…

13 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं,…

22 minutes ago
रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

34 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

39 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

43 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

48 minutes ago