राजनांदगांव : गुड मूव चेस एकेडमी के नन्हें ग्रैंडमास्टर्स का शानदार प्रदर्शन

  • बेेमेतरा ओपन शतरंज प्रतियोगिता में आरव, शौर्य, अवनी और भव्य ने लहराया परचम

राजनांदगांव। बेेमेतरा में आयोजित द्वितीय वर्ष ओपन शतरंज प्रतियोगिता में राजनांदगांव के गुड मूव चेस एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस प्रतियोगिता में आरव लोहिया ने अंडर-15 श्रेणी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शौर्य लोहिया ने अंडर-9 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अवनी पांडेय ने अंडर-7 श्रेणी में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट सम्मान अर्जित किया। वहीं भव्य टाटिया ने ओपन श्रेणी में शानदार मुकाबले करते हुए 6 में से 5 मैच जीतकर सातवाँ स्थान प्राप्त किया।

इन सभी विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गुड मूव चेस एकेडमी के कोच देव शक्ति शर्मा ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आगे और ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा बनेगी।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

5 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago