राजनांदगांव : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राजनांदगांव जिले की एक अनूठी पहल

– विनोबा ऐप के माध्यम से की जा रही निगरानी

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के ज्ञान के स्तर की सतत निगरानी के लिए एक अभिनव पहल के तहत कार्य किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल की निगरानी में यह पहल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि यह पहल राजनांदगांव जिले में शिक्षा की एक डिजिटल क्रांति के रूप में उभर रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की अधिगम गुणवत्ता, उपस्थिति और परीक्षा परिणामों में समग्र सुधार सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने तथा छात्रों के अधिगम स्तर की सतत निगरानी के लिए एक अभिनव पहल के तहत सभी 1336 शासकीय विद्यालयों में मूल्यांकन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। पहल के अंतर्गत 771 प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन विषयक मासिक मूल्यांकन ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराया गया। वहीं 400 माध्यमिक विद्यालयों में एफएलएन प्लस प्लस के तहत ओएमआर आधारित मासिक मूल्यांकन आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट राजनांदगांव नामक पहल के अंतर्गत हाई और हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए पाक्षिक टेस्ट का आयोजन किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी विनोबा ऐप के माध्यम से की जा रही है, जिसके माध्यम से डेटा संग्रहण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो रही है। जिले में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में यह परीक्षाएं साप्ताहिक रूप से तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर पाक्षिक रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधार हेतु डेली अटेंडेंस मॉनिटरिंग फॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

7 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

8 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

8 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

8 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

8 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

8 hours ago