छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गैंगरेप केस में नक्सल पोस्टर, सभी दरिंदे को बचाने का आरोप

राजनांदगांव, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने एक सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई पर जहां असंतोष जाहिर किया है, वहीं जिम्मेदार लोगों पर अपना आक्रोश जाहिर किया है। बालाघाट जिले के सोनगुड्डा, उकुवा, रूपझर इलाके में नक्सलियों ने गुरुवार को बैनर-पोस्टर लगाकर सामूहिक बलात्कार की घटना पर जिम्मेदारों को बचाने का आरोप लगाया है। गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट डिविजन के प्रवक्ता गोपाल मेश्राम ने दुगलई सामूहिक बलात्कार की घटना की कड़ी निंदा की। वहीं प्रवक्ता ने पर्चे के जरिये मोदी सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को एक पाखंड बताया। 23 अप्रैल 2025 को हट्टा थाना क्षेत्र के बिठली पंचायत के अंतर्गत दुगलई में एक सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। जिसको लेकर नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं। नक्सल संगठन ने आरोप लगाया कि बालाघाट में सुरक्षा बलों और उनके द्वारा पोषित असामाजिक तत्वों के जरिये आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और गलत व्यवहार किया जा रहा है। जिसमें एक गांव की एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले तथा एक आदिवासी छात्रावास में घुसकर हाकफोर्स द्वारा अधीक्षिका से बदसलूकी करने समेत कई मामलों का पर्चों में जिक्र है।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

3 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

3 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

3 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

4 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

4 hours ago