कोरबा। रेलवे साइडिंग स्थित पोखरी में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। गुरुवार सुबह करीब 10:10 बजे कोरबा पहुंची ट्रेन से उतरे यात्रियों की नजर पोखरी में जलकुंभी में फंसे शव पर पड़ी। यात्रियों ने तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव जलकुंभी में काफी दूर फंसा होने के कारण उसे निकालने के लिए जिला प्रशासन की नगर सेना के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया जा रहा है। साथ ही फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि युवक मछली पकड़ने गया होगा और इसी दौरान जलकुंभी में फंसकर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और…