राजनांदगांव : गौठान परिसर में लहराएगी हरियाली, सिंघोला पंचायत में वृहद वृक्षारोपण

राजनांदगांव। विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघोला में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर हरियाली का संदेश दिया गया। गौठान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जनपद सदस्य खुशबू राकेश साहू एवं सरपंच मुकेश साहू सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य खुशबू राकेश साहू ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का वरदान हैं। इनसे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गांव के गौठान में लगाए गए यह पौधे न केवल पर्यावरण को संबल देंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी हरियाली की सौगात देंगे। वृक्षारोपण करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनका संरक्षण भी। हम सभी को मिलकर इन पौधों की देखभाल करनी है।

इस अवसर पर सरपंच मुकेश साहू ने कहा कि गौठान परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। यह गांव के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी लाभकारी होंगे। ग्राम पंचायत द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने और नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिंघोला के सचिव मनोज देवांगन सहित पंचगण रेणुका ठाकुर, टिकेश्वर, हेमलता चंद्राकर, गिरधारी धनकर, कोटवार विवेक जोशी, योगेश साहू, सदानंद, कुबेर साहू, भान बाई साहू, हर्षिता साहू, सीमा साहू, बुद्धदेव यादव, लक्ष्मी भांडेकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

8 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

8 hours ago