राजनांदगांव। संस्कारधानी में सावन का पवित्र माह पूर्ण भक्ति भाव, श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सावन माह मे कांवड़ यात्रा के द्वारा विशेषकर सावन सोमवार को कांवड़ का जल शिव जी को हजारों शिवभक्तों द्वाराअर्पण किया जा रहा है। श्री बागेश्वर धाम मंदिर में श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सावन महोत्सव २०२५ शिवभक्ति के साथ जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। तीन कांवड़ यात्राएं प्रति सोमवार में हरित कांवड़ यात्रा, सिन्दूर तिरंगा कांवड़ यात्रा, श्रीरामहनुमानशिव त्रिदेव कांवड़ यात्रा शिवभक्तों द्वारा शिवभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण, राष्ट्रप्रेम, पुरातन सनातन धर्म का संदेश देने हेतु निकाली जा चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 995e82b1-fff0-469f-8e82-92ea5712e178.jpg


अंतिम सोमवार,को हमारे देश में हिंदुस्तान वासियो में माता का दर्जा प्राप्त पूज्यनीय गौमाता की गौसेवा सुरक्षा हेतु एक प्रेरणात्मक संदेश देने हेतु श्री बागेश्वर धाम गौ-सेवा प्रेरणा कांवड़ यात्रा निकाली जावेगी जिस हेतु बागेश्वर धाम सेवकगण, पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, विजय गुप्ता, मयंक शर्मा, भावेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, राजेश शर्मा द्वारा  गौमाता, जिनमे सनातन धर्म में यह माना जाता है कि गौमाता के हर एक अंग में इष्ट देवों देवी व संपूर्ण ३३ करोड़ देवी-देवताओं का वास रहता है के विषय पर सेवा संदेश देने हेतु निकाली जा रही कांवड़ यात्रा में वृहद तैयारी की जा रही है।

पिछली तीन कांवड़ यात्राओं में संबंधित विषयों पर आकर्षक झांकियों की तरह ही इस बार भी त्रिदेवों भगवान श्रीकृष्ण, शिवजी, हनुमान जी गौ-सेवा, गौरक्षा का संदेश देते हुए झांकी पंकज गुप्ता,सौरभ गुप्ता,प्रतीक गुप्ता ,गप्पू सोनकर व अन्य सेवकों द्वारा तैयार की जा रही है।
गौमाता जो कि हमारे जीवन के प्रारंभ से अंत तक हमारे, दैनिक जीवन मे,पूजन मे,अनुष्ठान में हमारे सारे जीवनकाल में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भगवान शिव के कांवड़ के साथ गौसेवा, गौरक्षा का पवित्र संदेश देने हेतु संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमी शिवभक्तों गौसेवको से कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।उक्त जानकारी श्री बागेश्वर मंदिर सेवक अजय गुप्ता द्वारा डी गई

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *