मां की डांट से नाराज दो नाबालिग बालिकाएं घर छोड़कर निकल गई। जिसकी शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं से दुर्ग से बरामद किया है। जिन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि ठेलकाडीह इलाके के बासुला में रहने वाली नाबालिग बालिका अपनी मौसी की नाबालिग बेटी के साथ सोमवार शाम 7 बजे घूमने राजनांदगांव के नेहरू गार्डन आई थी। इसके बाद दोनों लापता हो गई। जिसकी शिकायत परिजन ने थाने में पहुंच कर दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर दोनों बालिकाओं की पतासाजी शुरू की गई। तभी उनके दुर्ग में होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने बालिकाओं को दुर्ग से बरामद किया। जिन्हें परिजन को सौंप दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि बालिका को उसकी मां ने डांट लगाई थी, जिससे नाराज होकर दोनों घर से निकल गई थी।
