शासकीय कर्मचारियों ने इस बार अविभाजित राजनांदगांव जिले के 4 विधानसभा में कांग्रेस पर भरोसा जताया है। आंकड़ों को देखें तो स्पष्ट होता है कि राजनांदगांव के भाजपा प्रत्याशी डॉ.रमन सिंह और मोहला-मानपुर के प्रत्याशी संजीव शाह को छोड़ दें तो बाकी 4 स्थानों पर कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले हैं। जबकि चुनाव के पहले लगातार धरना प्रदर्शन, आंदोलन से शासकीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों का मनवाने के लिए भरसक प्रयास किया था। आंकड़े बताते हैं कि रमन के चेहरे पर उन्हें भरोसा तो था लेकिन बाकी 4 स्थानों पर उन्होंने कांग्रेस को सपोर्ट किया। चुनाव कार्य में लगे शासकीय कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र) के माध्यम से वोट देना होता है। मतदान के पहले इनके वोट सुरक्षित रख लिए जाते हैं। इसकी गिनती ईवीएम के पहले की जाती है। इस बार के विधानसभा चुनाव में शासकीय कर्मचारियों के वोट कांग्रेस को गए हैं। चुनाव के पहले संविदा कर्मियों के अलावा स्वास्थ्यकर्मी, पटवारी, शिक्षक संघ और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किए थे। कुछ की मांगें पूरी हुई तो कई लोगों को निराशा हाथ लगी थी। प्रभारियों की लगेगी क्लास: पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन की ओर से हारे हुए विधानसभा के प्रभारियों की क्लास लगेगी। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ में भाजपा को 14 हजार 367, मोहला-मानपुर में 31 हजार 741, खुज्जी में 25 हजार 944, खैरागढ़ में 5634 और डोंगरगांव में 2789 वोटों के अंतर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। । भाजपा की लहर में भी ये पांच विधानसभा इस बार भी पार्टी की झोली में नहीं आ पाए, ये संगठन की नाकामी को दर्शाता है। अब विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा में कहां चूक हुई यह सामने आ पाएगा। जानिए, किसे कितना वोट कर्मचारियों ने किया 5 विधानसभा में भाजपा का संगठन फ्लॉप रहा पांच विधानसभा में कांग्रेस को जीत मिली है। यहां संगठन ने बाकायदा प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी। राजनांदगांव में डॉ.रम सिंह के व्यक्तिगत छवि और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की मेहनत से जीत मिली। उनके द्वारा शहर से लेकर गांवों तक डोर टू डोर प्रचार किया गया था। नतीजा डॉ.रमन के पक्ष में रहा। जबकि अन्य विधानसभा में संगठन की घोर असफलता नजर आ रही है। मोहला-मानपुर, खैरागढ़, खुज्जी, डोंगरगढ़ और डोंगरगांव में इस चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आने वाले समय में इसकी समीक्षा की बात कही जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *