अपनी संस्कृति व संस्कार को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी- अमरनाथ साहू
राजनांदगांव | अर्जुनी- डोंगरगांव विकास खंड के ग्राम घोरदा मे भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां मुख्य अतिथी के रूप सम्मलित जिला साहू संघ राजनांदगांव के पूर्व महामंत्री व तहसील साहू संघ डोंगरगांव के संरक्षक अमरनाथ साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की रीति नीति, संस्कृति व संस्कार को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, भावी पीढी को इससे अवगत करा कर एक सभ्य व सुसंस्कारिक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष हेमंत साहू ने समाज मे व्याप्त विभिन्न कुरूतियो को दूर करने का आव्हान किया। कार्यक्रम को विशेष अतिथी संरक्षक चेतन दास साहू व चुनेश्वर साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए मां कर्मा के जीवन गाथा का बखान किया।
इसके पूर्व ग्राम मे बाजे गाजे के साथ विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक पूजा आरती की गई तथा सामाजिक ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम मे प्रतिभावान छात्र छात्राओ का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम मे हिरदे साहू, खरगेश साहू, उमा साहू, दीना साहू, तीरथ साहू, छबिलाल साहू, बसंत साहू, यादराम साहू, लिखन साहू, भूषण साहू, सूर्यकांत साहू, राकेश साहू सहित नवनिर्वाचित पंचगण, व सामाजिकजन सम्मिलित हुए।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी…
भीषण गर्मी में जीव दया और जल सेवा का दिया संदेश रायपुर । भीषण गर्मी…
जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…
रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…
दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…