00 राशन दुकान में स्टॉक दिखा रहे है पर दुकान में चांवल उपलब्ध नही 00
0 जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन 0
0 राशन के लिए भटक रहे आम जनता 0
राजनांदगांव। जिला खाद्य अधिकारी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) के खाद्य अधिकारी निरक्षक अंगत ठाकुर को जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष शिव वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पत्र प्रेषित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि राशन दुकान में चांवल का स्टॉक दिखा रहे है पर दुकान में चांवल उपलब्ध नही है इस कारण बहुत से राशन दुकानों में राशन कार्ड धारियों को राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। दुकानदार से पूछने पर पता चला कि पोर्टल में राशन दुकान में चावल स्टॉक में बता रहा है । जिसके कारण दुकानदारो को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो रहा है। जिसका खामियाजा नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष शिव वर्मा, जिला महामंत्री राजेश बिसने, जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर, योगेश देवांगन, जिला मंत्री कांती मौर्या, गप्पू सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष प्रियंक सोनी, भीष्म देवांगन जिला प्रवक्ता निशा श्रीवास, शहर उत्तर मंडल अध्यक्ष ललित नायडु, शहर दक्षिण मंडल महामंत्री सुशील जायसवाल एवं अन्य उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने कहा है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नही होगा तो आने वाले दिनों में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…