राजनांदगांव l बसंतपुर पुलिस ने चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई 1,800 रुपए नकद, मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू, मोटरसाइकिल नंबर भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट, चोरी, आबकारी अधिनियम के केस पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने बसंतपुर थाने में लिखित रिपोर्ट में बताया कि 14 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह मोहारा बायपास से लखोली रोड की शराब दुकान से शराब खरीदकर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने मोहारा तक लिफ्ट मांगी। प्रार्थी ने उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर पहले से मौजूद उसके दो साथियों ने बाइक रुकवाई।
तीनों ने चाकू दिखाया। जान से मारने की धमकी दी। जेब में रखे 1,800 रुपए और विवो कंपनी का मोबाइल लूटकर भाग गए। रिपोर्ट के बाद टीम को संभावित जगहों पर भेजा गया। सघन तलाश के बाद 3 घंटे के भीतर उत्तम पारेख, पुसउ कुमार साहू, धीरज बारेकर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने जुर्म कबूल किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल भोपाल …
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने…
राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
भारत टेक्स 2026 : नई दिल्ली में निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश पीएम…
सागर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर शहर में एक विशाल आउटर रिंग…
राजनांदगांव | कंचनबाग में पानी टंकी के पास पिछले चार माह से एक गड्ढा खोद…