राजनांदगांव | चिखली वार्ड नंबर 5 की घनी बस्ती में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। टावर की जगह बहुत संकरी है। वार्डवासी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। पहले कलेक्टर संजय अग्रवाल ने काम रुकवाया था। अब कुछ दिनों से फिर से टावर का काम शुरू हो गया है। विरोध के बाद अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इस पर वार्ड की पूर्व पार्षद और पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व पार्षद अमीन हुड्डा और वार्डवासियों ने मिलकर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग करते कहा टावर का काम तुरंत रोका जाए और दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *