छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चौकी रोड में नाली निर्माण के विरोध में सौंपा ज्ञापन…

डोंगरगांव , नगर के चौकी रोड में राजनांदगांव–डोंगरगां व–बस्ती फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य पर विवाद बढ़ गया है। लल्ली ट्रेडर्स से अग्रवाल किराया भंडार तक नाली निर्माण चल रहा है। वार्डवासियों ने इसे अनुचित बताया है। उनका कहना है कि इस हिस्से में पहले से पक्की नाली मौजूद है। नई नाली बनने से सड़क की चौड़ाई घटेगी। दुर्घटना का खतरा बढ़ेगा। वार्डवासियों ने विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि डिवाइडर से दोनों तरफ समान माप के अनुसार सड़क चौड़ी होनी थी। राजनांदगांव से चौकी रोड पहुंच मार्ग में डोंगरगांव शहर के भीतर दाहिनी ओर सही माप रखा गया। बाईं ओर गलत माप से चौड़ीकरण किया गया। इससे सड़क का संतुलन बिगड़ रहा है। वार्डवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नाली निर्माण तत्काल रोकने की मांग रखी। समाधान के लिए 7 दिन का समय दिया। समय पर रोक नहीं लगी तो मुख्य मार्ग में आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन के समय पूर्व पार्षद किशोर बोहरा, अधिवक्ता महेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, राकेश साहू, परस साहू, वीरेंद्र नामदेव, नोहर मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

25 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

29 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

33 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

44 minutes ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

51 minutes ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

57 minutes ago