छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से 943 पात्र हितग्राहियों को 62 लाख 21 हजार 750 रूपए से किया गया लाभान्वित


राजनांदगांव। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिले में मंडल की विभिन्न योजनाओं से 943 पात्र हितग्राहियों को बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 62 लाख 21 हजार 750 रूपए हस्तांतरित कर लाभान्वित किया गया है।
जिसके तहत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 26 पात्र हितग्राहियों व उनके आश्रितों को 26 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राहियों को 1 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत 146 पात्र हितग्राहियों को 29 लाख 20 हजार रूपए से लाभान्वित किया गया है। योजना अंतर्गत प्रति हितग्राही को 20 हजार रूपए दी जाती है। असंगठित कर्मकारों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 771 श्रमिकों के बच्चों को 7 लाख 1 हजार 750 रूपए प्रदान किया जाता है। योजना अंतर्गत श्रमिकों के कक्षा पहली से उच्च स्तर की कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को 500 रूपए से 8 हजार रूपए दिया जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

CG : सब्जी कैरेट से फिर गांजा तस्करी की कोशिश, गरियाबंद पुलिस ने फेरा पानी …

गरियाबंद। देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

46 minutes ago
CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

CG : DJ नहीं बजा सकेंगे शादी में …

कोंडागांव। हल्बा समाज ने पारंपरिक संस्कृति बचाने के अभियान को और तेज कर दिया है।…

50 minutes ago
CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

CG : पुलिस लिखी अवैध गाड़ियों पर सख्ती शुरू …

दुर्ग। जिले में अब उन निजी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिन पर अवैध…

54 minutes ago
CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

CG : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त …

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

1 hour ago
CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

CG : हाइवे में रुककर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित बन डॉयल 112 में दर्ज कराई शिकायत …

रायपुर। रायपुर से कवर्धा जाते समय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बेमेतरा…

1 hour ago
CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

CG : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा …

रायपुर/दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये…

1 hour ago