राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ की उदीयमान हॉकी खिलाडी कु.मम्तेश्वरी लहरे जन्हावी यादव व बालक वर्ग में मोहित नायक और संदीप कुमार का चयन जूनियर बालक/बालिका का चयन साई एन सी ओ ई के सलेक्शन ट्रायल के लिए किया गया है। यह सलेक्शन ट्रायल बालक वर्ग का 03 से 11 दिसंबर 2024 तक बैंगलोर में और बालिका वर्ग का 16 से 24 दिसंबर 2024 तक बैंगलूरू में आयोजित है। बालक वर्ग में 39 और बालिका वर्ग में 40 खिलाड़ियों का चयन उक्त ट्रायल हेतु किया गया है।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे जन्हावी यादव का साई एन सी ओ ई सलेक्शन ट्रायल के लिए चयन विगत दिनो आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप दिनांक 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2024 स्थान रॉची (झारखण्ड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर तथा मोहित नायक और संदीप कुमार का चयन विगत दिनों आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालक हॉकी चैम्पियनशिप दिनांक 09 से 19 सितम्बर 2024 स्थान जलांधर (पंजाब) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कु.मम्तेश्वरी लहरे स्पोटर्स अकादमी रायपुर में व जन्हावी यादव और संदीप कुमार खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर में प्रशिक्षणरत है तथा मोहित नायक वर्तमान में नवल टाटा हॉकी एकेडमी जमशेदपुर में प्रशिक्षणरत है।
सभी खिलाडियों की इस उपलब्धि पर सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव अभिषेक सिंह ,महापौर हेमा सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु पूर्व राजगामी अध्यक्ष रमेश पटेल छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतुबु़द्धीन सोलंकी नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर), भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, नीलम चंद जैन, अनिल यादव, ज्ञानचंद जैन, सुश्री ऑशा थॉमस, कुमार स्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, अनुराज श्रीवास्तव,महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटीया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी,श्रीमति बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकिल अहमद ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…