राजनांदगांव । विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि सद्गुरु कृपा बिन सुलभ न सोई सद्गुरु सुधांशु जी महाराज अपने भक्तों के पथ प्रदर्शक है सद्गुरु जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं जीवन जीने की कला के साथ प्रभु से जोड़ते हैं प्रातः स्मरणीय परम पूज्य सद्गुरुदेव सुधांशु जी महाराज के आशीर्वाद एवं दिव्य प्रेरणा से विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा तृतीया से कार्तिक पूर्णिमा तक 13 दिवसीय धार्मिक तीर्थ दर्शन यात्रा में सद्गुरु भक्तों ने संस्था अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी एवं कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कि गई जिसमें सर्वप्रथम प्रभु श्री राम वन पथगमन चित्रकूट धाम दर्शन यात्रा करते हुए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की बाल छवि के दिव्य मनमोहक अलौकिक दर्शन कर अपने जीवन को धन-धन्य किया तत्पश्चात प्रयागराज में गंगा यमुना सरस्वती त्रिवेणी संगम के दर्शन पूजन एवं संगम में आस्था की डुबकी लगाई बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में काशी के कोतवाल भैरव बाबा दर्शन एवं बाबा विश्वनाथ के दिव्य अनुपम दर्शन पूजन कर 84 घाट परिक्रमा कर संध्याकालीन मां गंगा की दिव्य आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यह विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल द्वारा 5 वीं तीर्थ दर्शन यात्रा थी भक्तों ने कहा कि यह सारा प्रताप पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज के सानिध्य का पुण्य फल है कि हम सभी भक्तों को कार्तिक मास में विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल में तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ मिला है ।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…
रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…
राजनांदगांव । जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं…
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई…
राजनांदगांव । शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की…