छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को साकार करेगा छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड: मंडारमणि में दिखी नई ऊर्जा

छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य: मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा

ट्रैवल एजेंट्स के लिए जल्द आयोजित होगी फैम ट्रिप, छत्तीसगढ़ पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे

मंडारमणि कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं का भव्य प्रदर्शन

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, फेयरव्यू मीडिया द्वारा मंडारमणि (पश्चिम बंगाल) में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-04-26-at-4.33.58-PM-1024x768.jpeg

इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा तथा मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य (आईएफएस) की विशेष उपस्थिति रही।

बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) स्वरूप में आयोजित इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स ने हिस्सा लिया।
कॉन्क्लेव के दौरान माननीय अध्यक्ष नीलू शर्मा ने छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्ध पर्यटन संभावनाओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को थीम आधारित पर्यटन, साहसिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और इको-टूरिज्म जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में नीलू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के विजन “छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे” के अनुरूप वे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पर्यटन विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित हैं, ताकि छत्तीसगढ़ को और अधिक सुंदर, आकर्षक और पर्यटकों के लिए मनमोहक बनाया जा सके।

पैनल चर्चा के दौरान अध्यक्ष महोदय ने बस्तर क्षेत्र सहित राज्य के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की विशेषताओं, पर्यटकों की सुरक्षा, एमआईसीई (MICE) पर्यटन की संभावनाओं और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने अपने प्रभावी प्रेजेंटेशन के माध्यम से राज्य के थीम आधारित पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर, रिसॉर्ट्स और साहसिक गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
अपने प्रेजेंटेशन के दौरान श्री आचार्य ने विभिन्न राज्यों से आए ट्रैवल एंड टूर ऑपरेटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल जल्द ही एक फैम ट्रिप (Familiarization Trip) का आयोजन करेगा, जिसके माध्यम से देश भर के टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि वे अपने-अपने राज्यों में जाकर छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में प्रमोट कर सकें और अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भेजने के लिए प्रेरित कर सकें।

कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों के सवालों का समाधान किया और उनके सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान दिलाने तथा राज्य में पर्यटन उद्योग के व्यापक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।

kgnews

Recent Posts

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बेटे को घर से बेदखल कर सकता है ट्रिब्यूनल…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बेटे को घर से बेदखल कर सकता है ट्रिब्यूनल…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में…

6 minutes ago
CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में…

9 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग । पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के…

11 minutes ago
CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149…

15 minutes ago
CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहायक…

17 minutes ago
CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

रायपुर । श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी…

24 minutes ago